• nagardarpannews

CG NEWS : शराब के नशे में टावर पर चढ़ा युवक, 48 घंटे बाद समझाइश पर आया नीचे

CG NEWS :  धमतरी जिले के भेंड्रा गांव में एक युवक का हाईटेंशन टावर पर चढ़ना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। करीब 48 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक आखिरकार नीचे उतर आया। बताया जा रहा है कि युवक ने वीडियो नहीं बनाने की शर्त पर नीचे आने के लिए हामी भरी।

जानकारी के मुताबिक, भेंड्रा निवासी यादराम साहू शुक्रवार को फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था। इससे पहले भी वह एक दिन पूर्व टावर पर चढ़कर घंटों तक बैठा रहा था। ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत भखारा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और परिजन लगातार युवक को समझाने में जुटे रहे। टावर की अधिक ऊंचाई होने के कारण उससे बातचीत करने में काफी परेशानी हो रही थी। घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद युवक आखिरकार नीचे उतरने को तैयार हुआ।

Agni-1 Missile Successful Launch : भारत की रक्षा शक्ति में बड़ा इजाफा, अग्नि-1 मिसाइल ने फिर साबित की ताकत

दो पत्नियों को साथ रखने की जिद

ग्रामीणों के अनुसार, यादराम साहू की दो पत्नियां हैं और वह दोनों को एक ही घर में साथ रखना चाहता है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। नाराज होकर युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक के नीचे उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सके। युवक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी भी की गई है।

ग्रामीणों की लगी भीड़

घटना के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कई लोग युवक का वीडियो बनाने लगे, जिसके बाद उसने वीडियो न बनाने की शर्त रखी। इसके बाद पुलिस और परिजनों की समझाइश पर वह सुरक्षित नीचे उतर आया।

About The Author