“चुना लगे न फिटकरी, रंग चोखा”
शिवाय हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिविक मित्तल ने एक जटिल मामले में सफल उपचार कर मरीज को नई जिंदगी दी है।
जानकारी के अनुसार, आरामशीन, कोरबा निवासी श्रीमती बुंदकुंअर कैवर्त्य, पति श्री संतोष कुमार कैवर्त्य, के सिर में गंभीर चोट लगी थी। मरीज की स्थिति को देखते हुए वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ सकती थी, लेकिन डॉ. दिविक मित्तल ने अपनी विशेषज्ञता और सटीक उपचार पद्धति से बिना ऑपरेशन एवं बिना वेंटिलेटर के ही मरीज का सफल इलाज किया।
समय पर उपचार और सही चिकित्सकीय निर्णय के चलते मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ। इस सफल उपचार के बाद मरीज एवं उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर का आभार व्यक्त किया।
इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने इसे आधुनिक चिकित्सा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।









