CG Crime News : बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपियों पर शिकंजा’ सोहेल खान का VIDEO वायरल

CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंसा और बवाल के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें एक पक्ष के 17 और दूसरे पक्ष के 3 आरोपी शामिल हैं। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे सोहेल खान समेत 6 आरोपियों का पुलिस ने पैदल जुलूस भी निकाला।

मास्टरमाइंड का कट्टा लहराते VIDEO वायरल

हिंसा के मामले में पुलिस कार्रवाई के बीच सोहेल खान का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर हाथ में कट्टा लहराते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इसी हथियार से फायरिंग की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

03 September 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और इसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम को मामले में जुटाए जा रहे अन्य साक्ष्यों से जोड़ा जा रहा है।

सोहेल खान समेत 6 आरोपियों का निकाला पैदल जुलूस

पुलिस ने हिंसा के मामले में गिरफ्तार सोहेल खान समेत 6 आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल और आसपास के इलाके में भी ले जाकर पूछताछ की। पुलिस की इस कार्रवाई को हिंसा के मामले में सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, हिंसा मामले में अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें सोहेल खान गुट के 17 आरोपी और ठाकुर राम सिंह गुट के 3 आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज, वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author