भारत विकास परिषद की शाखा शक्ति स्वरूपा के द्वारा पुरुषोत्तम मास की पावन महीने में

कोरबा। सर्वमंगला मंदिर प्रांगण में स्थित प्रशांति वृद्धाश्रम में सेवा और सम्मान का भाव देखने को मिला। सेवा प्रकल्प की संयोजिका श्रीमती ममता वासन के सहयोग से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को नाश्ता एवं शरबत वितरित किया गया।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के बीच अपनापन और सम्मान का भाव बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर शक्ति स्वरूपा की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू, सेवा प्रकल्प संयोजिका श्रीमती ममता वासन एवं अनीता शेट्टी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनके स्वास्थ्य एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम की जानकारी शक्ति स्वरूपा की अध्यक्ष Padmini Sahu द्वारा दी गई।

About The Author