• nagardarpannews

Chhattisgarh Road : काले रंग की स्कॉर्पियो बनी काल , व्यस्त सड़क पर चीख-पुकार, 9 वाहनों के उड़े परखच्चे

Chhattisgarh Road , भिलाई — भिलाई के सुपेला इलाके में सोमवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों की कतार कुछ ही सेकंड में टूटे मलबे में बदल गई। हादसे में 9 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्कॉर्पियो ने सेकेंड हैंड कार शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि नो पार्किंग बोर्ड और बिजली का पोल भी टूट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था और कोई जनहानि नहीं हुई।

बस्तर में हाईलेवल बैठक शुरू, Amit Shah कर रहे अध्यक्षता

कुछ सेकंड में मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात का समय था और सड़क लगभग खाली थी। तभी तेज आवाज सुनाई दी। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकले तो सामने गाड़ियों के टूटे हिस्से सड़क पर फैले पड़े थे। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे खड़ी कई कारों के अगले हिस्से पूरी तरह दब गए। कुछ वाहनों के शीशे टूट गए जबकि एक बिजली पोल झुक गया। इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुपेला क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। कई बार शिकायत के बाद भी स्पीड कंट्रोल को लेकर सख्ती नहीं दिखी। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बस्तर में हाईलेवल बैठक आज, 4 राज्यों के CM के साथ Amit Shah’ की अहम चर्चा

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के समय की पूरी तस्वीर सामने आ सके। घटना के बाद सेकेंड हैंड कार शोरूम संचालकों को भारी नुकसान हुआ है। कई वाहन बिक्री के लिए खड़े थे जो अब बुरी तरह डैमेज हो चुके हैं।

About The Author