बस्तर में हाईलेवल बैठक आज, 4 राज्यों के CM के साथ Amit Shah’ की अहम चर्चा

Amit Shah’ रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज होने जा रहा है। जगदलपुर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आयोजन को बस्तर के इतिहास का गौरवपूर्ण दिन बताया है। उन्होंने कहा कि 19 मई 2026 को होने वाली यह बैठक न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे बस्तर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

Dharamlal Kaushik : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, राजधानी में मचा हड़कंप

बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। इसके साथ ही संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। परिषद की इस बैठक में आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, बुनियादी ढांचे का विकास, अंतरराज्यीय समन्वय और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बस्तर क्षेत्र में पहली बार इस स्तर की बैठक होने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल है।

प्रशासन ने बैठक को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक और आवागमन की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

About The Author