“खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम में सकारात्मक जीवन के मिले प्रेरक सूत्र
कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम, टी.पी. नगर, कोरबा में “खुशियों का पासवर्ड” विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब ने अपने ओजस्वी विचारों से उपस्थित जनसमूह को सकारात्मक जीवन, मानसिक शांति एवं खुशहाल जीवन जीने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, डॉ. सचिन परब, अशोक चवलानी, रूक्मणी, बिंदु, स्मृति, नितिन चतुर्वेदी, मुरलीधर, अशोक मोदी, पारस जैन, सत्यनारायण बुधिया, शेखर, डॉ. देव सहित संस्था से जुड़े अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब ऑफ कोरबा की ओर से प्रेम गुप्ता,संतोष जैन,विक्रम अग्रवाल ,आगामी प्रेसिडेंट सतनाम मल्होत्रा, सचिव मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जलान एवं अन्य सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, मानसिक संतुलन एवं आंतरिक खुशी के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सचिन परब ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि व्यक्ति यदि अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक दिशा दे, तो वह जीवन की हर चुनौती को सहजता से पार कर सकता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार करने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।









