CBI का बड़ा एक्शन , DRM ऑफिस में छापा, खेल कोटा भर्ती में धांधली का खुलासा
CBI
17 May 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
रेलवे दफ्तरों में घंटों चली जांच
सुबह से ही रायपुर DRM कार्यालय के बाहर हलचल बढ़ गई थी। CBI अधिकारियों की टीम सीधे रिकॉर्ड सेक्शन और भर्ती शाखा तक पहुंची। कुछ कर्मचारियों के चेहरे पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था। गलियारों में फाइलों की आवाजाही तेज हो गई। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने खेल कोटे से हुई नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों, आवेदन पत्रों और चयन प्रक्रिया की फाइलों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। CBI को प्रारंभिक जांच में भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के संकेत मिले थे। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि एजेंसी ने आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर्मचारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
Chhattisgarh News : कर्मचारी लहूलुहान , हमले में दो सेल्समैन गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
खेल कोटे की भर्ती पर उठे गंभीर सवाल
रेलवे में खेल कोटे से भर्ती लंबे समय से प्रतिष्ठित प्रक्रिया मानी जाती रही है। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर नियुक्ति दी जाती है। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठना रेलवे प्रशासन के लिए बड़ी चिंता माना जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों के स्तर पर छेड़छाड़ हुई या पात्रता से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी की गई। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से देर शाम तक पूछताछ जारी रही।एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जांच के दौरान कई लोग मोबाइल फोन तक बंद कर बैठे थे। दफ्तर का माहौल सामान्य दिनों जैसा नहीं था। हर कमरे के बाहर चर्चा सिर्फ CBI कार्रवाई को लेकर हो रही थी।









