• nagardarpannews

Amit Shah का रिटर्न गिफ्ट , छत्तीसगढ़ के लिए बड़े केंद्र-प्रायोजित प्रोजेक्ट्स की घोषणा संभव

Amit Shah

Amit Shah

CG Govt Expenditure : बजट का सही इस्तेमाल , विकास कार्यों के लिए फंड बचाने की कवायद, गैर-जरूरी खर्चों पर रोक

रायपुर से बस्तर तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट से लेकर वीआईपी रूट तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, स्पेशल ब्रांच और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और चेकिंग शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह का फोकस बस्तर क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और विकास योजनाओं की समीक्षा पर रहेगा। नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे अभियानों पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रशासनिक बैठकों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

क्या रहेगा दो दिन का कार्यक्रम?

रविवार रात रायपुर पहुंचने के बाद अमित शाह होटल में रुकेंगे। अगले दिन वे उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद बस्तर संभाग से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। दौरे के दौरान सुरक्षा समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों से चर्चा और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर फोकस रहेगा। रायपुर में शनिवार शाम से ही वीआईपी मूवमेंट की तैयारी दिखाई देने लगी। एयरपोर्ट रोड पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई। होटल और कार्यक्रम स्थलों के बाहर सुरक्षा जवान लगातार जांच करते नजर आए।

NEET UG 2026 Exam Date : पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन , रद्द हुई 3 मई की परीक्षा, री-एग्जाम की तारीख तय

बस्तर विकास और सुरक्षा पर खास नजर

अमित शाह पिछले कुछ वर्षों में बस्तर में सुरक्षा अभियानों और विकास योजनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस दौरे में भी सड़क, संचार, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा अहम मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि रणनीतिक भी है। केंद्र सरकार बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर तेज काम चाहती है। ऐसे में इस यात्रा के बाद कुछ बड़े प्रशासनिक फैसले भी सामने आ सकते हैं।

About The Author