• nagardarpannews

Weather Alert : बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया तूफान, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम’ IMD अलर्ट जारी

Weather Alert : नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। समुद्र के ऊपर सक्रिय मौसम प्रणाली तेजी से मजबूत हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तथा अंडमान सागर के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अगले कुछ घंटों में अवदाब में बदल सकता है। इसके बाद इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग इस सिस्टम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

निम्न दबाव क्षेत्र के तेजी से मजबूत होने के संकेत

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे संगठित हो रहा है। अनुकूल मौसमी परिस्थितियां मिलने पर इसकी तीव्रता बढ़ सकती है। अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में यह अवदाब में तब्दील हो जाएगा। इसके बाद सिस्टम के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

CG Farmers’ Protest : छत्तीसगढ़ के किसानों की 10 सूत्रीय मांगें, धान का बकाया भुगतान और समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग

मौसम प्रणाली की स्थिति और दिशा में होने वाले बदलावों पर IMD लगातार निगरानी कर रहा है।

2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंचेगा

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, यह मौसम प्रणाली आगे बढ़ते हुए 2 नवंबर की शाम तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट के निकट पहुंच सकती है। इसके संभावित मार्ग और तीव्रता को लेकर मौसम विभाग की ओर से आगे अपडेट जारी किए जा सकते हैं।

समुद्र में सिस्टम के मजबूत होने के साथ तटीय क्षेत्रों में मौसम की स्थिति बदलने की आशंका है। हालांकि, तूफान की सटीक दिशा, उसकी गति और संभावित प्रभाव का आकलन आने वाले पूर्वानुमानों के आधार पर ही किया जा सकेगा।

About The Author