हाईवे पर दर्दनाक हादसा’ तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित, 2 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

बिलासपुर। बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

About The Author