कोरबा में वैष्णव विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, लोमश वैष्णव बने अध्यक्ष
कोरबा। श्री वैष्णव विकास समिति कोरबा द्वारा श्री बजरंग देव हनुमान जी मंदिर परिसर में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान जिले भर से बड़ी संख्या में वैष्णव समाज के लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से लोमश वैष्णव (गेवरा) को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं कामेश्वर वैष्णव को उपाध्यक्ष, नर्मदा प्रसाद वैष्णव को कोषाध्यक्ष और दिनेश वैष्णव (पार्षद) को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का भरोसा दिलाया।










