कोरबा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, ट्रांसफर नगर चौक पर फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां

कोरबा। पश्चिम बंगाल और असम में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने कोरबा में जोरदार जश्न मनाया। शहर के ट्रांसफर नगर चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौके पर मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

कार्यक्रम में जोगेश लांबा, लखन देवांगन, नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी, कृति स्वर्णकार और मंजू देवी राजपूत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

जश्न के दौरान चौक पर उत्सव जैसा माहौल बन गया, जहां पटाखों की गूंज और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।

About The Author