MBA Student Rape Case : गर्ल्स हॉस्टल में MBA छात्रा से दुष्कर्म, 67 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

MBA Student Rape Case

MBA Student Rape Case

ED Raid Bhupendra Chandrakar : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई , भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंची ईडी की टीम

यह मामला इन्फो वैली थाना क्षेत्र के गंगापाड़ा इलाके का है. यहीं एक लेडीज हॉस्टल स्थित है, जिसमें अलग‑अलग राज्यों की छात्राएं पढ़ाई के लिए रहती हैं. उसी होस्टल में पीड़िता भी रहती है, जो MBA की छात्रा है और मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को छात्रा अपने होस्टल के कमरे में अकेली थी. इसी दौरान पास में किराना दुकान चलाने वाला 67 वर्षीय दीपक प्रधान होस्टल में घुस आया. आरोप है कि उसने जबरन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया.

हॉस्टल की दीवारें भी कांप उठीं

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पास में किराना दुकान चलाता था। आरोप है कि वह जबरन हॉस्टल परिसर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब खबर फैली, तो माहौल बदल गया।  हॉस्टल के बाहर सन्नाटा था। छात्राओं के चेहरों पर डर साफ दिख रहा था। आसपास के लोग गुस्से में थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। प्राथमिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। कैसे एक बाहरी व्यक्ति हॉस्टल के अंदर पहुंच गया—यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

About The Author