बस्तर दौरे से लौटी कोरबा की महिला पत्रकार टीम, बदलाव और शांति की तस्वीर साझा

कोरबा/जगदलपुर। बस्तर दौरे से लौटकर कोरबा की महिला पत्रकारों की टीम ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों और शांति बहाली की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को करीब से देखने की बात कही।

 आईजी से मुलाकात, शांति प्रयासों की जानकारी

दौरे के दौरान टीम को बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. से मुलाकात का अवसर मिला। आईजी ने टीम का आत्मीय स्वागत करते हुए बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सल प्रभाव में लगातार कमी आ रही है और लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई पहल की जा रही हैं।

‘पंडुगा रेस्टोरेंट’ बना बदलाव की मिसाल

पत्रकार टीम ने जगदलपुर स्थित पंडुगा रेस्टोरेंट का भी भ्रमण किया, जहां नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे लोग काम कर रहे हैं। यहां कार्यरत लोगों ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद वे सम्मानजनक जीवन जीते हुए अपनी आजीविका चला रहे हैं। पत्रकारों ने इसे पुनर्वास और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण बताया।

About The Author