कोरबा में 27 अप्रैल को “गौ सम्मान आह्वान अभियान”, आम जनता से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील
कोरबा। देशभर में संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, सम्मान एवं उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के प्रथम चरण में भारत की सभी तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र तहसीलदार/उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके माध्यम से गौ हत्या निषेध कानून को सख्ती से लागू करने एवं गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी।
आयोजकों द्वारा सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं समाजजनों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाएं। साथ ही इस जनजागरूकता अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित करने की भी अपील की गई है।
पार्श्वनाथ जैन गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा एवं कोषाध्यक्ष पारस जैन ने भी आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में भाग लें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोजकों से संपर्क किया जा सकता















