व्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज! Donald Trump’ की सुरक्षा में सेंध, दुनिया भर में हड़कंप

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित हिल्टन होटल में शनिवार रात एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump‘ भी कार्यक्रम में मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग 8:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) हिल्टन होटल के लॉबी क्षेत्र में गोलियों की आवाज सुनाई दी। कार्यक्रम में शामिल मीडियाकर्मियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप, उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस और अन्य कैबिनेट मंत्रियों को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सीक्रेट सर्विस की सराहना करते हुए कहा कि सभी सुरक्षित हैं।

PM मोदी ने जताई चिंता

इस घटना पर भारत की ओर से भी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सुरक्षा चूक पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सूत्रों के अनुसार, भारत ने इस घटना की निंदा की है और अमेरिकी प्रशासन के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनाएं साझा की हैं और लोकतंत्र में हिंसा की ऐसी घटनाओं को अस्वीकार्य बताया है।

About The Author