रविन्द्र पराशर बने राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष, हुआ भव्य सम्मान
रायपुर/कोरबा, 19 अप्रैल 2026। राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद पर श्री रविन्द्र पराशर के निर्वाचित होने पर अधिवक्ताओं और गणमान्यजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने श्री पराशर को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ता समुदाय के हितों की रक्षा होगी और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि श्री रविन्द्र पराशर का व्यापक अनुभव और नेतृत्व क्षमता अधिवक्ता परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक साबित होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम की जानकारी अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह, कोरबा द्वारा जारी की गई।















