CG Vedanta Accident: सक्ती में 10 की मौत, 50 घायल, पावर प्लांट में बाॅयलर फटा…सीएम बोले-दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांत पावर प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। बाॅयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ और कई मजदूर झुलस गए। वहीं, 10 मजदूरों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटन के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है और कहा कि घटना की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ हमारी संवेदना है।
जानिए पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, सकती जिला के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित वेदांत पावर प्लांट है। प्लांट में सैकड़ो कर्मचारी काम करते है। रोज की तरह आज भी प्लांट में काम चल रहा था। इसी बीच दोपहर में अचानक बाॅयलर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। विस्फोट ऐसा था कि काम करने वाले कई मजदूर झुलस गए। प्लांट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर भागने लगे।















