कोरबा अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

कोरबा। कोरबा अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस बार कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से संघ में उत्साह का माहौल है।

अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप, उपाध्यक्ष के रूप में रवि शर्मा तथा महिला उपाध्यक्ष के पद पर उर्मिला भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर सुनील यादव और सहसचिव के रूप में रवि भगत का चयन हुआ है। वहीं महिला सहसचिव के पद पर माधुरी बोरई को नियुक्त किया गया है।

कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अमरनाथ कौशिक को मिली है, जबकि ग्रंथालय सचिव के रूप में क्रांति श्रीवास कार्यभार संभालेंगी। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिव साहू, श्रवण थवाईत, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा और वरुण राही को शामिल किया गया है।

पूर्व से ही क्रीड़ा सचिव पद पर हरिशंकर श्रीवास तथा महिला क्रीड़ा सचिव के रूप में सावित्री धांधी निर्विरोध निर्वाचित हैं। इसके अलावा महिला कार्यकारिणी में यमुना मानिकपुरी और सुनिता पिल्ले को भी स्थान दिया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अधिवक्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

About The Author