कोरबा में रेल व्यवस्था को लेकर आक्रोश, सर्वदलीय बैठक में आंदोलन की चेतावनी
कोरबा। रेल प्रबंधन की उपेक्षा से नाराज शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और श्रमिक नेताओं ने होटल महाराजा में सर्वदलीय बैठक कर तीखा आक्रोश जताया। बैठक कोरबा विकास समिति रेल के बैनर तले आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि कोरबा से चलने वाली ट्रेनों को रास्ते में घंटों रोका जाता है, स्टेशन पर कोयले की धूल की समस्या बनी रहती है और कई ट्रेनें बिलासपुर तक ही सीमित कर दी गई हैं। नई ट्रेनों की मांग भी लंबे समय से लंबित है।
कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सर्वदलीय मंच के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि अब रेल प्रबंधन की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।















