कानून व्यवस्था मजबूत करने को कोरबा में पुलिस का बड़ा बदलाव

कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

About The Author