रायपुर में 11-12 अप्रैल को भारतीय योग संस्थान का राज्य स्तरीय शिविर, कोरबा से 18 सदस्य रवाना

भारतीय योग संस्थान का दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिवीर दिनांक 11 एवं 12 अप्रेल 2026 से सालासर धाम रायपुर में आयोजित है । इस विशेष शिवीर में मार्गदर्शन देने हेतु भारतीय योग सस्थान के अखिल भारतीय प्रधान श्री देशराज जी एवं अखिल भारतीय महामंत्री श्री ललित गुप्ता जी दिल्ली से विशेष रूप से पधार रहे हैं।इस विशेष कार्यशाला में उनके द्बारा शुद्धि क्रियाओ, आहार विहार ,शरीर की संरचना एवं कार्यप्रणाली एवं पाचनतंत्र के गुढ रहस्यों की जानकारी प्रदान की जावेगी। इस शिविर में भाग लेने के लिए कोरबा जिला प्रमुख आभा अग्रवाल के नेतृत्व में 18 सदस्य भाग लेने रायपुर रवाना हो गए हैं। इस प्रांतिय शिवीर में पुरे छत्तीसगढ़ से लगभग 750, योग साधक , पुरे दिन योग एवं प्राणायाम का गहन अभ्यास करेगे । जिओ और जीवन दो एवं सर्वे भवन्तु सुखिनह सर्वे संतु निरामहे के सुत्र वाक्य पर चलने वाली भारतीय योग संस्थान राष्टीय स्तर पर निःशुल्क योग शिक्षा प्रदान करने हेतु लोक प्रिय है। पूरे भारत एवं विश्व में भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन में संचालित हजारों केन्द्रों के माध्यम से लाखो योग साधक योग एवं प्राणायाम की निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

 

About The Author