बालकोनगर पुलिस की कार्रवाई, बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा बरामद
कोरबा। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत बालकोनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी हीरा दास महंत निवासी नया रिसदा भदरापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 अप्रैल की रात लाटाघाट देशी शराब भट्टी के पास अपनी एक्टिवा (CG 12 BH 4315) खड़ी कर गया था, जो वापस लौटने पर गायब मिली।
मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और 7 अप्रैल को आरोपी दिनेश यादव निवासी नेहरू नगर, बालको को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी गई एक्टिवा बरामद कर ली। जब्त वाहन की कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।















