हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा’ 358.60 मीटर पर स्थिर जलस्तर
आज 16 अगस्त शाम लगभग 4 बजे तक मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोले गए हैं सभी गेट की ओपनिंग मिलाकर टोटल 6.00 मीटर खुला है । अभी बांध में पानी का आवक 16700 क्यूसेक है।इससे विरुद्ध 32080 क्यूसेक पानी बंद के गेट से निकल रहा है तथा जल विद्युत संयंत्र से 9000 क्यूसेक्स निकल रहा है।। इस प्रकार कुल 41080 क्यूसेक डिस्चार्ज है। वर्तमान में बांध का जल स्तर 358.60 मीटर है। जो कुल भराव का 93.65% है।पिछले 7 घंटे में जल स्तर 7 सेमी नीचे आया है। जल स्तर 358.32 मीटर (92%) नीचे आने तक गेट के खोले जाने की संभावना।उसके बाद गेट को बंद कर दिये जाने की संभावना है। बांध में आ रहे पानी को जल विद्युत संयंत्र के द्वारा निकाला जाएगा।
आज दिनांक 16/08/2026 को शाम 4:00 बजे मिनीमाता बांगो बांध का लेवल 358.60M एवं 93.65% होने एवं पानी की अधिक आवक होने के कारण से मुख्य अभियंता महोदय बिलासपुर तथा अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा एवं अनुमति उपरांत वर्तमान में शाम 4:00 बजे से निम्नानुसार गेटों को खोलकर बाढ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है
गेट न.2 को 0.10M
गेट न.3 को 0.40M
गेट न.4 को 1.00M
गेट न.5 को 1.00M
गेट न.6 को 1.00M
गेट न.7 को 1.00M
गेट न.8 को 1.00M
गेट न.9 को 0.40M.
गेट न.10 को 0.10M
कुल 32080 Cusec तथा
पॉवर प्लांट हाइडल के द्वारा 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 41080 Cusec पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है । पिछले 2:30 घण्टे से बांध का जलस्तर स्थिर बना हुआ है।









