IIM के 15वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे S. Jaishankar ‘, युवाओं को बताया भारत का भविष्य

रायपुर (नवा रायपुर)। भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ‘ शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। वे नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

छात्रों को देंगे ग्लोबल मैनेजमेंट टिप्स

आईआईएम रायपुर के इस विशेष समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर मेधावी छात्रों को डिग्रियां और मेडल प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वे दीक्षांत भाषण (Convocation Address) भी देंगे, जिसमें वे छात्रों को वैश्विक कूटनीति, उभरती अर्थव्यवस्था और आधुनिक प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। माना जा रहा है कि उनका संबोधन भारत की बदलती वैश्विक भूमिका और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर केंद्रित होगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विदेश मंत्री के दौरे को देखते हुए नवा रायपुर और आईआईएम परिसर के आसपास सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर संस्थान तक के मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, वे दोपहर लगभग 2:00 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About The Author