High-Tech Copying Exposed : अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के परीक्षा में मोबाइल-ब्लूटूथ से नकल करते 10 छात्र परीक्षार्थी
लोरमी/मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। लोरमी स्थित ममता मयी मिनीमाता महाविद्यालय में संचालित हो रही कॉलेज परीक्षाओं में ‘हाईटेक नकल’ का खेल पकड़ा गया है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय (बिलासपुर) की उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर 10 परीक्षार्थियों को मोबाइल और ब्लूटूथ के जरिए नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कड़ा कड़ा कड़ा रुख अपनाते हुए इस परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
छात्रों के पास मिले गैजेट्स, उड़नदस्ता भी रह गया दंग
मिली जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की विशेष जांच टीम (फ्लाइंग स्क्वायड) जब लोरमी के इस निजी महाविद्यालय पहुंची, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी हैरान रह गए।
-
हाईटेक चोरी: छात्र परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन छुपाकर ले गए थे और कानों में छोटे ब्लूटूथ लगाकर बाहर से उत्तर लिख रहे थे।
-
10 छात्र रंगे हाथों पकड़े गए: उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान इन उपकरणों को जब्त किया और सभी 10 छात्रों के खिलाफ ‘अनुचित साधन’ (UFM) के तहत मामला दर्ज किया है।
परीक्षा केंद्र बदला: अब नए सेंटर में बैठेंगे 213 छात्र
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नकल की गंभीरता को देखते हुए इस महाविद्यालय की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।
-
सेंटर निरस्त: ममता मयी मिनीमाता महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र अब खत्म कर दिया गया है।
-
नया परीक्षा केंद्र: अब यहां के परीक्षार्थी दूसरे निर्धारित केंद्र पर परीक्षा देंगे।
-
आज की परीक्षा: 28 मार्च (शनिवार) को होने वाली परीक्षा के लिए कुल 213 परीक्षार्थियों को नए परीक्षा केंद्र में शिफ्ट किया गया है।
2019 में पहली बार बना था केंद्र
बता दें कि मुंगेली जिले के लोरमी में यह महाविद्यालय वर्ष 2007 से संचालित है। लंबे इंतजार के बाद साल 2019 में इस कॉलेज को पहली बार परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता मिली थी। लेकिन मात्र कुछ वर्षों के भीतर ही हाईटेक नकल की इस घटना ने कॉलेज प्रबंधन की निगरानी प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
विश्वविद्यालय की चेतावनी
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि आगामी परीक्षाओं में भी निगरानी सख्त रहेगी। किसी भी कॉलेज में यदि सामूहिक नकल या सुरक्षा में चूक पाई जाती है, तो वहां के केंद्र अध्यक्ष और प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।















