डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में मनाया गया नवरात्रि पर्व
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा, कोरबा में नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों डॉ० डी०के०आनंद प्रबंधक, सेंट सेवियर्स पब्लिक स्कूल कोरबा, श्री भूपेंद्र पांडे प्राचार्य अग्रसेन स्कूल कोरबा , श्री प्रताप सिंह कंवर पार्षद खरमोरा कोरबा तथा प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। प्राचार्य मुखर्जी ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।कार्यक्रम के दौरान माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा का वर्णन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नवरात्रि पर्व के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को समझा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य, साहस, सदाचार तथा नारी सम्मान का संदेश दिया गया।
डॉ. डी. के. आनंद तथा श्री भूपेंद्र पांडे जी ने बच्चों शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए नवरात्रि पर्व के महत्व एवं उसके सांस्कृतिक महत्व के विषय में बताया तथा सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने सभी को संबोधित करते हुए भारतीय त्योहारों की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला तथा सभी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही प्राचार्य मुखर्जी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया। सभी शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारीयों के सम्मिलित सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। जिसके लिए प्राचार्य मुखर्जी ने आभार व्यक्त किया और उपस्थित सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दिए।










