रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा अमेरी की 22 वर्षीय युवती के विवाह के लिए ₹25,000 की सहायता राशि प्रदान की गई
रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा अमेरी की 22 वर्षीय युवती के विवाह के लिए ₹25,000 की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही घरेलू उपयोग के आवश्यक सामान—मिक्सी, इंडक्शन चूल्हा, गैस चूल्हा, पंखा, कपड़े, बर्तन आदि भी भेंट किए गए।
क्लब द्वारा यह सहयोग प्रतिवर्ष कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जरूरतमंद युवतियों को दिया जाता है। क्लब प्रेसिडेंट सीमा ठाकुर ने युवती को नए जीवन में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस सेवा कार्य में क्लब सचिव भारती सालुंके, कोषाध्यक्ष प्रियंका जीवनानी, चंदन चोपड़ा, शिल्पी चौधरी, मनीषा जायसवाल, रुचिका कोर, रश्मि पटेरिया तथा अमिता गोयल का विशेष सहयोग रहा।








