Farooq Abdullah : शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर हमला, सिर पर तानी बंदूक; फायरिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार

Farooq Abdullah : जम्मू।’ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला बुधवार रात एक बड़े हादसे में बाल-बाल बच गए। जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह के दौरान एक हमलावर ने उन पर बेहद करीब से बंदूक तान दी और फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के कारण गोली उन्हें नहीं लगी और एक बड़ी अनहोनी टल गई।

’20 साल से मारना चाहता था’: हमलावर का चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया, जिसकी पहचान कमल सिंह जामवाल (उम्र लगभग 63 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने जो खुलासा किया, उसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। आरोपी ने कथित तौर पर कहा:

“मैं पिछले 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारने की योजना बना रहा था। आज मुझे मौका मिला और यही मेरा एकमात्र मकसद था।”

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावर ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया था और हमले के वक्त वह नशे की हालत में था।

सुरक्षा में बड़ी चूक पर उठे सवाल

यह घटना उस वक्त हुई जब फारूक अब्दुल्ला पार्टी नेता बी.एस. चौहान के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी और सलाहकार नासिर असलम वानी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे एक “बड़ा सुरक्षा घेरा टूटना” (Security Breach) बताया। उन्होंने लिखा कि हमलावर पॉइंट-ब्लैक रेंज (बिल्कुल करीब) तक पहुँचने में सफल रहा, लेकिन सुरक्षा टीम की सूझबूझ से उनके पिता की जान बच गई।

About The Author