कोरबा में मनाई गई शिवाजी महाराज जयंती, गजानंद साईं मंदिर में गूंजे जयघोष

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पूरे देश के साथ-साथ कोरबा में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी किले में हुआ था। वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक, अद्वितीय योद्धा और स्वराज के प्रेरणास्रोत थे।

उनकी वीरता, कुशल प्रशासन, गुरिल्ला युद्ध नीति और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कोरबा के गजानंद साईं मंदिर में शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

About The Author