कार्यक्रम के मद्देनज़र ट्रैफिक प्लान जारी, 6 निर्धारित पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील

कोरबा। आगामी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। इसके अंतर्गत समस्त सम्माननीय आगंतुकों, वाहन चालकों एवं बस चालकों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने सेक्टर नंबर के अनुसार निर्धारित 6 पार्किंग स्थलों (P1, P2, P3, P4, P5 एवं P6) में ही अपने वाहन पार्क करें और वहीं से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अनावश्यक ट्रैफिक जाम और असुविधा से बचाव करना है। यदि सभी वाहन चालक तय पार्किंग व्यवस्था का पालन करते हैं तो यातायात सुचारु रहेगा और आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यातायात पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा पार्किंग स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था की गई है तथा मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन कर कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रशासन ने आमजन से समय से पहुंचने और संयम बरतने की भी अपील की है।

About The Author