कोरबा में स्वच्छता का महाअभियान, बनेगा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा महासंकल्प 2026 के अंतर्गत स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। इस महाअभियान के तहत 280 मीटर लंबे एक ही बैनर पर स्वच्छता शपथ लेकर 10 हजार से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जिससे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह स्वच्छता महाअभियान 6 फरवरी 2026 को महाराणा प्रताप नगर गार्डन से RSS नगर मुख्य मार्ग, कोरबा तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री लखनलाल देवांगन, मंत्री (उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम), छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, कोरबा करेंगी।
विशिष्ट अतिथियों में मान. श्री कुणाल दुदावत, कलेक्टर कोरबा एवं मान. श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा शामिल रहेंगे।
नगर पालिक निगम कोरबा के इस प्रयास का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा कोरबा को स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में स्थापित करना है। इस अवसर पर नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की गई है।
नगर निगम का संदेश है —
“स्वच्छता हमारा कर्तव्य – स्वच्छ कोरबा हमारी पहचान









