थाना सिविल लाइन रामपुर की त्वरित कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे


कोरबा, छत्तीसगढ़ | 19 जनवरी 2026
थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने से जुड़ा हुआ है।
प्रकरण में पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोपी ओमप्रकाश प्रजापति, पिता मुरलीधर प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक पुराना, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़ (छत्तीसगढ़) पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान पीड़िता के कथन, गवाहों के बयान, घटना स्थल का निरीक्षण, दस्तावेजी साक्ष्य तथा तकनीकी साक्ष्य (मोबाइल एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट) एकत्र किए गए। जांच में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे 19 जनवरी 2026 को सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को स्वीकार किया है। विवेचना अभी अपूर्ण होने एवं आवश्यक पूछताछ शेष होने के चलते आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 28 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की गई है।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस द्वारा सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.