• nagardarpannews

सरकार विरोधी हिंसा में 217 मौतों का दावा, ईरान पर हमले को लेकर ट्रम्प असमंजस में

वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान में पिछले दो हफ्तों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका-ईरान तनाव और गहरा गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान पर संभावित सैन्य हमलों से जुड़े विभिन्न विकल्पों की ब्रीफिंग दी है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला अभी राष्ट्रपति ट्रम्प को लेना बाकी है।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने राष्ट्रपति को सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव से जुड़े सभी संभावित परिदृश्यों की जानकारी दी है। व्हाइट हाउस ने फिलहाल किसी भी हमले को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन संकेत दिए हैं कि हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है।

उधर, ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार हिंसक होते जा रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों और विपक्षी सूत्रों का दावा है कि अब तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई और झड़पों में 217 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सैकड़ों लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

About The Author