टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार का वितरण

लायंस क्लब बालकों द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत 20 टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। इस मानवीय सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य टी.बी. मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार एवं उन्हें पोषण सहायता प्रदान करना था।
इस अवसर पर लायंस क्लब बालकों के अध्यक्ष लायन विक्रम अग्रवाल, लायन जी.पी. केडिया, लायन जे.के. जैन, लायन सोनल शाह, लायन राजेश ठाकुर, लायन बी.के. सिंह, लायन अजय जायसवाल सहित लायंस क्लब बालकों के अन्य सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता हेतु लायंस क्लब की प्रतिबद्धता को दोहराया।

About The Author