कोरबा: अमधांड प्राथमिक विद्यालय में शिप्रा फाउंडेशन ने आयोजित किया “जॉय ऑफ गिविंग” कार्यक्रम, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान
आज शिप्रा फाउंडेशन द्वारा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल अमधांड, ग्राम पंचायत गोधी, ब्लॉक व जिला कोरबा में कक्षा 1 से 5 के बच्चों के साथ “जॉय ऑफ गिविंग” कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 29 विद्यार्थी, 2 शिक्षक, 3 सहयोगी स्टॉफ, शिप्रा फाउंडेशन के निदेशक डॉ. मेहुल तथा फाउंडेशन के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियों में विद्यालय परिसर की गुब्बारों से सजावट, इन–आउट, स्पून रेस तथा पार्टनर के साथ बैलून बैलेंस जैसे मनोरंजक खेल शामिल थे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया।
सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट (बिस्किट, केक, मिश्रण और गुड़ गजक) वितरित किए गए। साथ ही अविनाश स्टेशनरी की ओर से प्रत्येक बच्चे को स्टेशनरी किट (पाउच, रंगीन पेंसिल, रबर, शार्पनर, पेन और पेंसिल) दी गई। कार्यक्रम का समापन समूह फोटो के साथ किया गया।








