Cyclone Ditwah : साइक्लोन ‘दितवाह’ का प्रकोप श्रीलंका में 46 मौतें, भारत में बढ़ा खतरा


Cyclone Ditwah , नई दिल्ली। हिंद महासागर में बना शक्तिशाली चक्रवात ‘दितवाह’ श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद अब भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। श्रीलंका में बीते 48 घंटे से चल रही भीषण बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ जैसी स्थिति ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहां अब तक 46 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में घर बह गए हैं और सड़कें जलमग्न हैं। राहत एवं बचाव टीमें लगातार मोर्चे पर जुटी हैं।
*स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम : एनकेएच हॉस्पिटल ग्रुप और बजरंग दल द्वारा “वॉकाथन 2025” का आयोजन*
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, साइक्लोन दितवाह अब उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए भारतीय तटों पर प्रभाव डाल सकता है। आगामी 12 घंटों में तूफान के और शक्तिशाली होने की आशंका है।
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में येलो से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
तमिलनाडु के तटीय जिलों—चेन्नई, नागपट्टिनम, पुडुकोट्टई, कुड्डलोर और रामेश्वरम सहित कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं, जिसके बाद मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
केरल सरकार ने कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। रिलीफ कैंपों में हजारों लोगों को शिफ्ट किया गया है।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.