Tuhar Token App : किसानों के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ लॉन्च, घर बैठे मिलेगा धान बेचने का टोकन — समितियों में नहीं लगेंगी लंबी कतारें

रायपुर। किसानों को धान बेचने में सुगमता और पारदर्शिता प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए नया मोबाइल ऐप ‘तुहर टोकन’ (Tuhar Token App) लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए किसान घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन बुक कर सकेंगे।

IIT भिलाई में छात्र की मौत से बवाल: हेल्थ सेंटर की लापरवाही पर छात्रों का फूटा गुस्सा

इससे समितियों में लंबी कतारों से राहत मिलेगी और खरीदी प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित होगी।

कैसे मिलेगा धान बेचने का टोकन

‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। किसान इसमें आधार आधारित OTP के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।
प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक (रविवार से शुक्रवार) किसान टोकन के लिए आवेदन कर पाएंगे।

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए टोकन की संख्या उनकी भूमि के आकार के अनुसार तय की गई है —

  • सीमांत कृषक (2 एकड़ या उससे कम भूमि): अधिकतम 1 टोकन

  • लघु कृषक (2 से 10 एकड़ भूमि): अधिकतम 2 टोकन

  • दीर्घ कृषक (10 एकड़ से अधिक भूमि): अधिकतम 3 टोकन

 7 दिनों तक रहेगा टोकन मान्य

प्राप्त टोकन 7 खरीदी दिवसों तक मान्य रहेगा।
धान खरीदी केंद्र की 70% खरीदी क्षमता मोबाइल ऐप के टोकन हेतु आरक्षित की जाएगी।
इसमें से 80% लघु एवं सीमांत कृषकों और 20% दीर्घ कृषकों के लिए आरक्षित रहेगा।

सोसायटी स्तर पर भी 30% टोकन

शेष 30% टोकन सोसाइटी स्तर पर उपलब्ध रहेंगे ताकि सभी वर्ग के किसानों को समान अवसर मिल सके।

About The Author