डीपीएस बालको के आयुष अग्रवाल ने ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

बालको , 6 नवंबर 2025। भारत विकास परिषद्, भिलाई (नासपानी) शाखा द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता 2025 में डीपीएस बालको के छात्र आयुष अग्रवाल ने अपने सहपाठी के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन 29 अक्टूबर 2025 को किया गया था, जिसमें प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, इतिहास, भूगोल और महान व्यक्तित्वों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।

भारत विकास परिषद् की प्रांत अध्यक्ष रीता कश्यप, प्रांत महासचिव और प्रांत संस्कार गतिविधि संयोजक ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने आयुष अग्रवाल और उनके सहपाठी को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि बालको और भिलाई दोनों के लिए गर्व की बात है।

About The Author