Bihar Police : मुठभेड़ में ढेर बदमाशों का नेपाल कनेक्शन, बिहार चुनाव से पहले खुली मोस्ट वांटेड की क्राइम कुंडली

Bihar Police ,बिहार। राज्य में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। हाल ही में हुई एक मुठभेड़ में दो मोस्ट वांटेड बदमाश ढेर हो गए। जांच में खुलासा हुआ है कि इन बदमाशों का सीधा कनेक्शन नेपाल से था। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी सीमा पार से हथियार मंगवाते थे और बिहार में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

Naxalite Nationwide Shutdown : नक्सलियों ने 24 अक्टूबर को देशव्यापी बंद का ऐलान किया, बस्तर में फोर्स अलर्ट जारी

सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों पर हत्या, लूट और फिरौती जैसे गंभीर मामलों में दर्जनों केस दर्ज थे। बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव से पहले ये गिरोह किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था।

पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी नाम सामने आ सकते हैं जो इस गिरोह से जुड़े थे।

About The Author