Couple Murder: पति-पत्नी की हत्या से गांव में मातम, आंगन में खून से सना था हर कोना

Couple Murder रायगढ़, 22 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दीपावली की खुशियों के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कपाटडेरा गांव में बुधवार सुबह एक दंपति की खून से लथपथ लाशें उनके घर के आंगन में पाई गईं। शवों पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह साफ है कि दोनों की हत्या लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई है।

Suicide Attempt: सिटी कोतवाली क्षेत्र में दहशत: घरेलू विवाद में युवक ने खुद को चाकू मारकर लहूलुहान किया

 कैसे हुआ खुलासा:

गांव के कोटवार ने सबसे पहले घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद घरघोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान गुरूवर सिंह राठिया और उसकी पत्नी मनीता राठिया के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में अकेले ही रहते थे। बुधवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उन्होंने आंगन में लहूलुहान हालत में दोनों के शव देखे।

पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या की FIR:मंत्री रहीं मां पर भी केस; बेटे का पुराना VIDEO वायरल– कहा, पत्नी मेरी

 पुलिस जांच शुरू:

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेन्सिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया है।

About The Author