Fire In Mini Pickup: शहर के बीचोंबीच जलती पिकअप, अफरातफरी के बीच ड्राइवर सुरक्षित
Fire In Mini Pickup बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक चलती मिनी पिकअप वैन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव प्लाजा के पास हुआ, जहां मिनी पिकअप में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
मानिकपुर गऊ माता चौक में रोज़ाना जाम से लोगों की बढ़ी मुश्किल, प्रशासन से राहत की उम्मीद
गाड़ी में आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप धू-धू कर जलती रही जबकि आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
Child Theft: 10 साल के बच्चे ने अपहरणकर्ताओं के मंसूबों पर फेरा पानी
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही कारण की पुष्टि हो सकेगी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।









