Death In Love: प्रेमी की आत्महत्या, पुलिस जांच में सामने आए उकसाने के संकेत

Death In Love कोरबा | 10 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के देवपहरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार पंडो ने कथित रूप से प्रेम को साबित करने के दबाव में आकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

AI Abuse case: छात्राओं की निजता पर हमला, रायपुर IIIT में एआई का खौफनाक दुरुपयोग

तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध

सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण कुमार का संबंध पड़ोसी गांव की एक नाबालिग लड़की से करीब तीन वर्षों से था। दोनों के रिश्ते की जानकारी जब लड़की के परिवार को लगी, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया और युवक को धमकाने लगे।

SBI के करोड़ों ग्राहकों को होगी असुविधा, 11 अक्टूबर को 1 घंटे तक ऑनलाइन सेवाएं बंद

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

About The Author