sword attack: पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला करने वाला शातिर बदमाश हिरासत में
sword attack रायपुर (छत्तीसगढ़): विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश करने वाले बदमाश साहिल कुर्रे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरक्षक टेकराम साहू पर तलवार से हमला करने की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी थी।
धार्मिक आयोजन में पं. धीरेंद्र ने जागरूकता और समाज सुधार पर संदेश दिया
बाल-बाल बचे आरक्षक, साहिल तलवार लहराते हुए भागा था मौके से
जानकारी के अनुसार, विधानसभा थाना पुलिस की एक टीम आरोपी साहिल कुर्रे को पकड़ने गई थी। गिरफ्तारी की भनक लगते ही साहिल ने तलवार निकालकर मौके पर मौजूद आरक्षक टेकराम साहू पर हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही कि आरक्षक समय रहते पीछे हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Dhanteras: धनतेरस की खरीदारी में इन चीजों से करें परहेज़, वरना बिगड़ सकती है किस्मत
आरोपी का यह खतरनाक करतब वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।









