3 नवंबर से लागू होंगे UPI के नए नियम: यूजर्स और बैंकों के लिए क्या बदलेगा: प्रीति अग्रवाल
3 नवंबर 2025 से यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए नियम लागू हो जाएंगे, जिससे डिजिटल पेमेंट्स की प्रक्रिया और तेज व सहज हो जाएगी। नए नियमों के तहत पेमेंट प्रोसेसिंग रफ्तार बढ़ेगी और रिफंड प्रक्रिया भी आसान तथा पारदर्शी होगी, हालांकि सेटलमेंट की टाइमलाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह बदलाव यूपीआई यूजर्स और बैंकों, दोनों के लिए फायदेमंद होंगे। ट्रांजैक्शन करने के तुरंत बाद रिफंड या असफल भुगतान के मामलों में भी पैसे लौटने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा स्वचालित और शीघ्र होगी। इससे किसी भी असुविधा या फंसे भुगतान की समस्या कम होगी और डिजिटल इकोनॉमी में भरोसा और मजबूती आएगी।
बैंकों को भी अपने सिस्टम अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ट्रांजैक्शन की स्पीड व ऑटोमेशन सुनिश्चित हो सके। कुल मिलाकर, यूपीआई के नए नियम डिजिटल ट्रांजैक्शन को ज्यादा सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद बनाएंगे।









