BREAKING:: बरबसपुर रेलवे फाटक के पास महिला की दुर्घटना में मौत

बरबसपुर रेलवे फाटक के पास आज दोपहर एक महिला ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला किसी कारणवश रेलवे ट्रैक पर आ गई, तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतका स्थानीय रूप से किसी कंपनी में रेज़ा (मजदूरी) का कार्य करती थी। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मृतका की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी जा रही है।

About The Author