रोटरी के इतिहास में पहली बार – बिज़नेस कॉन्क्लेव का आगाज़ _सदस्यों के बीच व्यावसायिक सहयोग और प्रोफेशनल सानिध्य बढ़ाना मुख्य उद्देश्य_

रायपुर। रोटरी इंटरनेशनल 3261 की सात शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से एक बिज़नेस कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। यह रोटरी के इतिहास में पहली बार है जब क्लब स्वयं का व्यावसायिक समूह बना रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच व्यवसायिक और प्रोफेशनल सानिध्य को बढ़ाना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष एवं इस ग्रुप के स्वप्नदृष्टा तथा प्रोजेक्ट हेड रोटेरियन संजय बुधिया ने बताया कि रोटरी सदस्य जहां सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं, वहीं एक-दूसरे के व्यवसाय से अनभिज्ञ रहते हैं। इस कारण अक्सर प्रोफेशनल या व्यवसायिक कार्य के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर होना पड़ता है। जबकि रोटरी के भीतर आपसी पारिवारिक संबंध हैं, जिनसे व्यावसायिक सहयोग का अलग ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

करीब चार घंटे चलने वाले इस कॉन्क्लेव में ख्याति प्राप्त उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बतौर स्पीकर शामिल होंगे। इस दौरान रोटरी के बिज़नेस ग्रुप की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, रोटरी क्लब रायपुर के उत्तम गर्ग, ग्रेटर रायपुर के रितेश जिंदल, कॉस्मो क्लब के मनोज अग्रवाल एवं अजय गोयल, दिवास की अंकिता फरमानिया, ईस्ट के रोहित द्विवेदी, मिडटाउन के ज्ञान श्रीवास्तव, मिलेनियम के राजकुमार प्रजापति एवं सुबोध टोले सहित अनेक रोटेरियन शामिल हैं।

यह बिज़नेस कॉन्क्लेव रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसका सीधा लाभ रोटरी के सदस्यों को मिलेगा।

About The Author