डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न
खरमोरा, 8 सितम्बर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। 5 सितम्बर को अवकाश होने के कारण यह आयोजन आज किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और भाषण प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके आदर्शों का उल्लेख किया गया।
प्राचार्य मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं, जो विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग पर चलना सिखाते हैं।” उन्होंने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।









