कंप्यूटर व्यवसायी अमित अग्रवाल लापता, जांजगीर में चिंता का माहौल

जांजगीर। नगर के जाने-माने कंप्यूटर व्यवसायी अमित अग्रवाल पिछले कुछ समय से लापता हो गए हैं। परिवारजनों ने बताया कि वे घर से निकले थे, किंतु वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

परिजनों ने आसपास तथा परिचित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और खोजबीन जारी है। परिजन व मित्रगण आम जन से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को अमित अग्रवाल (कंप्यूटर वाले) के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।

अमित अग्रवाल के लापता होने से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल व्याप्त है

About The Author